बलरामपुर, जुलाई 17 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात फिजीशियन सिद्धार्थ तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी नियुक्ति इस अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत थी। ऐसे में उन्हें एक माह पूर्व इस्तीफे की जानकारी जिम्मेदार लोगों को देनी थी। वह अभी आगामी पांच अगस्त तक इस अस्पताल में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। ये बात और है कि पहले से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज में मरीजों के सामने एक और बड़ी समस्या खड़ी होगी। करीब एक साल पूर्व फिजीशियन डॉ सिद्धार्थ तिवारी की नियुक्ति मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय में एनएचएम के तहत हुई थी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: फिजीशियन समेत तीन विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों ने किया कार्यभार ग्रहण इनकी नियुक्ति ...