बलरामपुर, जुलाई 13 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के मझारी वाछिल गांव में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में एक महिला की पिटाई व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मझारी वाछिल गांव निवासी शोभावती पत्नी रामजी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि आरोपित हनुमान, नानमून, सूर्यकला और हनुमान की पत्नी उनके सगे पट्टीदार हैं। परिवार में पहले ही खेतों का बंटवारा हो चुका है और सभी अपने-अपने हिस्से में निवास करते हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बच्चों के विवाद में घर में घुसकर महिला को पीटा आरोप है कि 7 जुलाई की शाम करीब छह बजे वह घर से गोबर फेंककर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान आरोपित...