Balrampur News: मुर्गी फार्म के पास दिखा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बलरामपुर, अक्टूबर 23 -- Balrampur News: तुलसीपुर। सुहेलवा वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत भचकहिया गांव में शुक्रवार सुबह मुर्गी फार्म के पास अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अजगर मो शमीम के मुर्गी फार्म के पास दिखा। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। जनकपुर रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सतर्कता से समय रहते सूचना मिल गई, जिससे अजगर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सका। सूचना देने वालों में मो शमीम, भूपेन्द्र पांडेय, अनिल कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: धान के खेत में दिखा विशालकाय अजगर, हड़कंप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.