बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: उतरौला। नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे के पास मुख्य राजमार्ग की इंटरलॉकिंग पटरी पर घरों का गंदा पानी बहने से राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरदही बाजार क्षेत्र में जलभराव के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है, जबकि ग्राहक भी दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दुर्गंधयुक्त पानी से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की आवाजाही के बावजूद समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...