Balrampur News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में 1718 मरीजों का हुआ उपचार
बलरामपुर, अगस्त 16 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में रविवार को 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। मेलों में कुल 1718 मरीजों का उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 721 पुरुष, 693 महिलाएं और 304 बच्चे शामिल रहे। स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही जांच, उपचार और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेइया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और दवा वितरण की स्थिति देखी। सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों को बेहतर उपचार देने और शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.