बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में कुल 1489 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित 35 मेलों में पहुंचे पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। सीएमओ ने हरिहरगंज पएचसी में आयोजित स्वास्थ्य मेले का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 1489 मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया गया। मेले में 631 पुरुष, 616 महिलाएं तथा 242 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में हुआ 1489 मरीजों का उपचार इन मेलों का उद्देश्य ग्रामीण ...