Balrampur News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को बताए अधिकार
बलरामपुर, नवम्बर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत पुलिस टीमों ने गांवों, कस्बों और विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों तथा सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई। दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए। महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र एवं परिवार परामर्श केंद्र की सुविधाओं से भी अवगत कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.