Balrampur News: मिट्टी पाटने के विवाद में पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला
बलरामपुर, अगस्त 31 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम समदा में गली में मिट्टी पाटने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 30 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम समदा निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गली में मिट्टी पाटने को लेकर पड़ोसी राममुरत पुत्र स्वर्गीय बालकराम व उनकी पत्नी श्यामावती से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने राजकुमार की पत्नी सिरता देवी को गाली देना शुरू कर दिया। सिरता देवी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पत्नी को बचाने के लिए राजकुमार मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि मारपीट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.