Balrampur News: मार्ग पर पानी का छिड़काव बंद, धूल से श्रद्धालु परेशान
बलरामपुर, अक्टूबर 12 -- Balrampur News: तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर मार्ग स्थित हरैया तिराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते उड़ रही धूल से श्रद्धालु और स्थानीय लोग परेशान हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से एक सप्ताह से पानी का छिड़काव बंद होने से समस्या बढ़ गई है। शारदीय नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी रास्ते से पैदल मंदिर पहुंच रहे हैं। धूल से दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों ने नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के जेई विनोद कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्र को देखते हुए छिड़काव की व्यवस्था फिर शुरू कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: अधूरा पड़ा कलवर्ट निर्माण, नेहरू हरिणा चौक पर हादसे की आशंका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.