बलरामपुर, अगस्त 1 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम आबर (मशमूले पैगापुर) स्थित प्राथमिक विद्यालय में शौचालय की समुचित व्यवस्था न होने का खामियाजा दो आठ वर्षीय छात्राओं को भुगतना पड़ा। आरोप है कि विद्यालय से बाहर शौच के लिए गई दोनों मासूम बच्चियों के साथ गांव के एक युवक ने मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस में दर्ज तहरीर के अनुसार ग्राम आबर निवासी राजेश कुमार पासवान ने बताया कि 13 जुलाई की दोपहर उनकी आठ वर्षीय पुत्री रागनी तथा गांव निवासी मनोज कुमार की आठ वर्षीय पुत्री निशा, जो प्राथमिक विद्यालय आबर की छात्राएं हैं, विद्यालय में शौचालय उपयोग योग्य न होने के...