बलरामपुर, अक्टूबर 21 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के सेमरहना गांव में रास्ते में रोककर धमकी देने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने विजय साहनी और कमलेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी लवकुश पुत्र रामदीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे उनका भतीजा दिलीप कुमार पुत्र शिव कुमार खेत से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में विजय साहनी और कमलेश ने उसे रोक लिया और अपने मामले में हस्तक्षेप करने पर जान से मारने की धमकी दी। दिलीप ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी अपने चाचा लवकुश को दी। इसके बाद लवकुश आरोपियों से पूछताछ करने पहुंचे तो दोनों कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान विजय साहनी ने टेंट के डंडे से लवकुश...