बलरामपुर, नवम्बर 10 -- Balrampur News: बलरामपुर। थाना गैण्डास बुजुर्ग क्षेत्र के नगवां नन्दौरी गांव में पिटाई व गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पड़ोसियों पर पति-पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पिटाई करने का आरोप लगा है। गांव निवासी राजकुमार उर्फ रंजीत पुत्र मानिकराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर को शाम करीब छह से साढ़े छह बजे के बीच पड़ोस में रहने वाले नियाज अहमद पुत्र अब्दुल रऊफ, खालिद पुत्र मोहम्मद हनीफ, कलीम पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद यूनुस व सहीधुनिशा पत्नी हलीम ने उनके व उनकी पत्नी पूजा के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ लात-घूंसों से पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस स...