बलरामपुर, अक्टूबर 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जंगल से सटे गांवों में तेंदुए सहित अन्य हिंसक वन्यजीवों की मौजूदगी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने निगरानी व जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की विभिन्न रेंजों में वनकर्मी ग्रामीणों को जंगली जानवरों से बचाव के उपाय बता रहे हैं। वहीं, संवेदनशील स्थानों पर कैमरा ट्रैप लगाकर तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जंगल की ओर जाने वाले रास्तों और पगडंडियों पर निगरानी बढ़ाने के साथ रात में भी गश्त की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में तुलसीपुर रेंज के तेंदुवा नगर बीट के धौरी, संग्रामपुर हलौरा व मदरहवा गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए वन विभाग सतर्क...