Balrampur News: माधवडीह-चैनपुर मार्ग बदहाल, गड्ढों में भरा पानी से हादसों का खतरा
बलरामपुर, सितम्बर 28 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर-बघेलखंड मार्ग के माधवडीह से जुड़ा चैनपुर-बड़ेरिया संपर्क मार्ग वर्षों से बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और जलभराव होने से राहगीरों का आवागमन बेहद मुश्किल भरा हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। मार्ग कई स्थानों पर सड़क कम और ताल-तलैया अधिक नजर आ रहा है। यह संपर्क मार्ग आसपास के गांवों की हजारों आबादी को तुलसीपुर से जोड़ता है। ग्रामीणों के लिए बाजार, अस्पताल, स्कूल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए यह प्रमुख रास्ता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.