Balrampur News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तेज, 10 से 13 अगस्त तक होंगे साक्षात्कार
बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों की चयन प्रक्रिया तेज हो गई है। विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक विभागों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का चरणबद्ध कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत 10 से 13 अगस्त तक कृषि, वाणिज्य तथा सामान्य एवं अनुप्रयुक्त भूगोल से जुड़े अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। सभी साक्षात्कार कोयलरा स्थित विश्वविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार चयन प्रक्रिया में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने सभी मूल शैक्षिक प्रमाणपत्रों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। तय समय पर नहीं पहुंचने वाले अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.