बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर कस्बे की एक तंग गली से शनिवार देर रात उठी चीखें पूरे इलाके के लिए ऐसी दर्दनाक दास्तान बन गईं, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। जिस बेटे को माता-पिता ने मेहनत-मजदूरी कर पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने शराब के नशे में अपने ही परिवार को तबाह कर दिया। मां पर बेरहमी से बरस रहे डंडों के बीच पत्नी को बचाने पहुंचे पिता अपनी जान गंवा बैठे, जबकि घायल मां अस्पताल में होश आने के बाद बार-बार अपने पति के बारे में पूछती रही। परिवार का कोई सदस्य उन्हें यह बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था कि जिनकी राह वह देख रही हैं, वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। घटना तुलसीपुर कस्बे के लाल चौराहा स्थित जरवा रोड पेट्रोल पंप के पीछे की है। 60 वर्षीय कल्लू पुत्र राममिलन हर दिन की तरह मजदूरी कर शनिवार शाम को ...