Balrampur News: मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन
बलरामपुर, सितम्बर 8 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। ब्लॉक परिसर में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा, तुलसीपुर व गैसड़ी क्षेत्र की सैकड़ों आशा कार्यकत्रियों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। आशा कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी शिवांश सुभाष जांगड़े को सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष यशोदा देवी ने कहा कि महंगाई के दौर में आशा कार्यकत्रियों को मिलने वाले पारिश्रमिक से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने आशा कार्यकत्रियों को प्रतिमाह 25 हजार रुपये मानदेय देने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने और कैशलेस इलाज की सुविधा देने की मांग की। इसके अलावा मरीज के साथ अस्पताल जाने वाली आशाओं के ठहरने की उचित व्यवस्था, आभा आईडी व गोल्डन कार्ड का लंबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.