बलरामपुर, सितम्बर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत महारानी लाल कुंवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के महिला छात्रावास में बुधवार को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में हुए कार्यक्रम का संचालन सेवा संकल्प अभियान की संयोजक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने किया। मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने छात्राओं को अभियान के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका सिंह ने व्यक्तिगत स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य और माहवारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। मानसी पटेल ने स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छता से जुड़ी जानकारी दी। छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरित कर इनके उचित उपयोग, सुरक्षित निस्तारण और संक्रमण से बचाव के बारे म...