Balrampur News: महिला चिकित्सालय की मांग तेज, विधायक बोले- सरकार गंभीर, जल्द मिलेगी मंजूरी
बलरामपुर, जुलाई 16 -- Balrampur News: तुलसीपुर/बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के तुलसीपुर तहसील मुख्यालय पर महिला चिकित्सालय की स्थापना की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की बढ़ती आबादी तथा महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए सरकार से जल्द महिला चिकित्सालय स्थापित करने की मांग की है। वहीं, क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने भरोसा दिलाया है कि प्रदेश सरकार इस प्रस्ताव को लेकर गंभीर है और जल्द ही इसकी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। सनातन जागृति मंच के संयोजक दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि तुलसीपुर जनपद की सबसे बड़ी तहसीलों में शामिल है, जहां दो विधानसभा क्षेत्रों की बड़ी आबादी निर्भर है। इसके बावजूद महिलाओं के लिए अलग से महिला चिकित्सालय न होने के कारण गर्भवती महिलाओं सहित अन्य महिला मरीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.