बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जनपद के जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के खम्हुआ गांव में महिला के साथ मारपीट और बच्ची छीनने की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस का आरोप है कि आरोपितों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में अन्य नामजद व अज्ञात आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को शाम करीब 4:29 बजे पीआरवी-5038 को डायल सेवा के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम खम्हुआ स्थित ईदगाह के पास एक महिला के साथ मारपीट की जा रही है तथा उसकी बच्ची को छीनने का प्रयास किया गया है। सूचना पर आरक्षी दीपक कुमार राय और चालक आरक्षी मोहम्मद आरिफ मौके पर पह...