Balrampur News: महिला आयोग की सदस्य 22 को करेंगी जनसुनवाई
बलरामपुर, जुलाई 19 -- Balrampur News: बलरामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी 22 जुलाई को जिले दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह महिला जनसुनवाई कर महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी। उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगी। जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद सहित महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों की सुनवाई होगी। कार्यक्रम के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र महिलाओं का योजनाओं में पंजीकरण भी कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जबकि महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.