बलरामपुर, सितम्बर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने गुरुवार को विकासखंड रेहरा बाजार के ग्राम देवरीखेड़ा में निर्माणाधीन राजकीय महिला आईटीआई का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि संस्थान का निर्माण जल्द पूरा कर कक्षाएं शुरू कराई जाएं, ताकि बालिकाओं और महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ मिल सके। करीब 12.60 करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत वाली परियोजना की भौतिक प्रगति 75.25 प्रतिशत बताई गई। जिलाधिकारी ने भवन के विभिन्न हिस्सों का जायजा लेकर शेष कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने लैंड डेवलपमेंट सहित अन्य आवश्यक कार्यों को भी जल्द पूरा कराने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने रेहरा बाजार क्ष...