Balrampur News: महिला अस्पताल मार्ग पर दीवार ढही, मलबे में दबे तीन बाइक सवार
बलरामपुर, जुलाई 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के नगर के गुडमंडी से जिला महिला अस्पताल जाने वाले मार्ग पर मंगलवार रात करीब 9.30 बजे सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर बाइक से जा रहे तीन युवक मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए मलबा हटाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला और तत्काल उन्हें जिला मेमोरियल चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 9:30 बजे तीन युवक गुडमंडी से महिला अस्पताल की ओर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे रास्ते में मोड़ के पास पहुंचे, सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार अचानक ढह गई और उसका मलबा सीधे बाइक सवारों पर गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.