बलरामपुर, जुलाई 6 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत ग्राम चरनगहिया में सोमवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक संचायिका वर्मा, महिला आरक्षी ज्योति शुक्ला और निशा चौधरी ने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, सरकारी योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन के लिए जागरूक बनाना है। उन्होंने घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह व अन्य महिला उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ बिना डर कानूनी सहायता लेने के लिए प्र...