बलरामपुर, अक्टूबर 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले भर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गांधी व शास्त्री जयंती को लेकर शिक्षण संस्थानों, सरकारी दफ्तरों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जहां एक ओर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों ने गांधी, शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया वहीं देश और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को भी स्मरण किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने गांधी शास्त्री जयंती को सेवा संकल्प और स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया। जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न जगहों पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन सहित अन्य अधिकारियों ...