बलरामपुर, अक्टूबर 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सोमवार को जिले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली गई। वहीं मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के जीवन, साहित्य और आदर्शों पर चर्चा की गई। नगर में निकली शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि की आकर्षक झांकी शामिल रही। विभिन्न मार्गों से गुजरी शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम और महर्षि वाल्मीकि के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के अमर ऋषि और आदिकवि हैं। यह भी पढ़ें- Ris...