Balrampur News: मनरेगा सड़क निर्माण को लेकर विवाद, दो आरोपियों पर मारपीट और धमकी का केस
बलरामपुर, अगस्त 16 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के भगवतपुर भगोसर (मश0 कोयलखार) गांव में मनरेगा के तहत कराए जा रहे आरसीसी सड़क निर्माण के दौरान विवाद हो गया। परसैल की मिट्टी काटने और हटाने को लेकर कहासुनी के बाद दो आरोपियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित काशी प्रसाद पुत्र बद्री प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने आनंद पुत्र भाईलाल और उसकी पत्नी लीलावती के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 14 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे गांव में मनरेगा मजदूर आरसीसी सड़क का निर्माण कर रहे थे। इसी दौरान आनंद और लीलावती अपने घर की परसैल की मिट्टी काटने और हटाने की बात को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.