बलरामपुर, जुलाई 9 -- Balrampur News: बलरामपुर। मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत सिरसई में विकसित की गई अमृत वाटिका ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण की नई पहचान बन रही है। राप्ती नदी के किनारे तैयार इस हरित उद्यान में लगाए गए फलदार पौधे अब फल देने लगे हैं। बेहतर रखरखाव और हरियाली से प्रभावित अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत की सराहना करते हुए इसे अन्य ग्राम पंचायतों के लिए अनुकरणीय मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देते हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की सुंदरता बढ़ाने और लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। गुरुवार को परियोजना निदेशक विवेकानंद मिश्रा, उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील कुमार अग्रहरि व खंड विकास अधिकारी संजय कुमार ने ग्राम पंचायत सिसई पहुंचकर अमृत वाटिक...