बलरामपुर, अगस्त 3 -- Balrampur News: बलरामपुर। थाना रेहरा बाजार पुलिस ने नारी सशक्तिकरण फेज-5.0 अभियान के तहत महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां व छींटाकशी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 2 अगस्त को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि देवरिया खेड़ा मोड़ के पास एक युवक राह चलती महिलाओं पर अभद्र इशारे और अश्लील टिप्पणियां कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान पंकज (19) पुत्र रामगणेश निवासी किसुनपुर करियाडीह थाना रेहरा बाजार के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए परिजनों को भी सूचना दे दी गई।

हिंदी ह...