बलरामपुर, जुलाई 16 -- Balrampur News: बलरामपुर। जिले में मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस संबंध में प्राप्त सुझावों व आपत्तियों पर विचार करने के लिए 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में बैठक होगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति राय ने बताया कि बैठक में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, मंत्री अथवा अधिकृत प्रतिनिधि शामिल होंगे। भौतिक सत्यापन और प्रारंभिक सूची के प्रकाशन के बाद अब अंतिम सूची तैयार की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित प्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होकर सुझाव देने की अपील की है, ताकि मतदाताओं को नजदीक व सुविधाजनक मतदान केंद्र उपलब्ध कराए जा सकें। यह भी पढ़ें- Ban...