Balrampur News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 1752 बूथों पर चला विशेष अभियान
बलरामपुर, नवम्बर 28 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटवाने व दर्ज विवरण में संशोधन करने के लिए शनिवार को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 1752 मतदेय स्थलों पर वोटर बनाने का विशेष अभियान चलाया गया। बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने मतदाता पंजीकरण के लिए आवेदन प्राप्त किए। अभियान में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं और महिला मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने पर विशेष जोर दिया गया। इससे पहले 21 और 22 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय विशेष अभियान में करीब 3500 फार्म जमा हुए थे। इनमें लगभग 1800 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के आवेदन शामिल हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.