बलरामपुर, जुलाई 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर महंत के मजरे विच्चौवापुर में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मछली धोने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर दोबारा मारपीट की और बाहर खड़े वाहन में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राकेश पुत्र रामफेर के अनुसार वह अपने घर पर मछली धो रहे थे। इसी दौरान गांव के ही होली पुत्र गुफ्तार, रामकिशोर और महादेव पुत्रगण होली वहां पहुंच गए और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- गाली-गलौज का विरोध किया तो पिटाई कर दी आरोप है कि सहतूत जोत चौराहे के पास तीनों ने राकेश के साथ मारपीट भी की। राकेश किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंचे, लेकिन आर...