Balrampur News: मच्छरदानियों का वितरण कर संचारी रोगों से बचाव का दिया संदेश
बलरामपुर, जुलाई 12 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। बिजलीपुर स्थित मां विजलेश्वरी मंदिर परिसर में चौरसिया समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को मच्छरदानी का वितरण किया गया। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बीआर चौरसिया ने अपनी दिवंगत माता स्व. कंचन रघुबीर चौरसिया की स्मृति में मच्छरदानियां भेंट की। उन्होंने कहा कि वेक्टर जनित संचारी रोगों से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का नियमित उपयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से स्वयं भी जागरूक रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। आयोजित जागरूकता गोष्ठी में डॉ. चौरसिया ने कहा कि माता-पिता की सेवा करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है और संस्कार ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान होते हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मच्छरदानियों वितरण कर संचारी रोगों से बचाव का दिया संदेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.