बलरामपुर, नवम्बर 4 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली के मोहल्ला विशुनीपुर स्थित चीनी मिल कॉलोनी के निकट एक आवासीय मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने व उसमें रखा सामान गायब करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से कोतवाली नगर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के साथ एक अज्ञात सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विशुनीपुर निवासी ओम प्रकाश पुत्र स्व. रामलखन ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि विशुनीपुर में उनका एक आवासीय मकान है। मकान की चौड़ाई 16 फुट सात इंच व लंबाई 84 फुट है। इसका कुल क्षेत्रफल 1402.8 वर्गफुट है। उन्होंने बताया कि यह मकान पूर्व स्वामी से बैनामा कराकर खरीदा था और तभी से उस पर उनका मालिकाना हक और कब्जा चला आ रहा है। मका...