Balrampur News: मंडलीय जूडो प्रतियोगिता आज, चार जिलों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
बलरामपुर, अगस्त 31 -- Balrampur News: बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक सितंबर को मंडलीय जूडो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। माध्यमिक खेल समिति के सचिव मो. सुहेल ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच 10 भार वर्गों में मुकाबले होंगे। विभिन्न वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विजेता घोषित कर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर खेल विभाग की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.