बलरामपुर, नवम्बर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर। भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ता मंजू तिवारी को अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति तथा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा और क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की संस्तुति पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जाता है कि मंजू तिवारी ने वर्ष 2014 में भाजपा की सदस्यता लेकर संगठन में कार्य शुरू किया था। वर्ष 2017 में जिला संयोजक महिला मोर्चा और 2019 में जिलाध्यक्ष बनीं। इस दौरान उन्होंने करीब 370 महिलाओं को संगठन से जोड़ा। लोकसभा चुनाव के दौरान तुलसीपुर में छह हजार महिलाओं का सम्मेलन भी आयोजित कराया। वर्ष 2022 से जिला कार्यसमिति सदस्य और मंडल प्रभारी के रूप में सक्रिय रहीं। संगठनात्मक गतिविधियों के साथ वह सामाजिक कार्यों ...