Balrampur News: भ्रष्टाचार की शिकायत पर दरोगा लाइन हाजिर
बलरामपुर, अक्टूबर 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने थाना श्रीदत्तगंज में तैनात उपनिरीक्षक महेंद्र यादव के खिलाफ कार्रवाई की है। विवेचना के दौरान भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत मिलने पर दरोगा को तत्काल प्रभाव से श्रीदत्तगंज थाने से पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस विभाग की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार, उपनिरीक्षक महेंद्र यादव के विरुद्ध विवेचना के दौरान भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई की और प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। हालांकि, अभी शिकायत के आरोपों की पुष्टि नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.