Balrampur News: भूमि विवाद में लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला
बलरामपुर, अगस्त 17 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के मुड़िला गांव में जमीन के विवाद को लेकर रविवार शाम दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। गाड़ी से खींचकर तीन लोगों की पिटाई की गई। मारपीट में एक व्यक्ति का दांत टूट गया। इस दौरान बीच-बचाव के लिए लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग की गई, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम धूसाह निवासी सीताराम पुत्र शिवचरनलाल ने महाराजगंज तराई थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार वह अपने भाई गोविंदलाल व चालक मोतीचंद के साथ मुड़िला स्थित खेत पर गया था। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.