बलरामपुर, अगस्त 8 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नगर के झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने के कारण यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। निर्माण कार्य के दौरान रेलवे क्रॉसिंग के आसपास वाहनों का दबाव और जाम की स्थिति न बने, इसके लिए यातायात पुलिस ने भारी और हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। नई यातायात व्यवस्था निर्माण कार्य पूरा होने तक प्रभावी रहेगी। झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद अब मजबूत हो गई है। गोण्डा-बलरामपुर रेल सेक्शन पर बलरामपुर और झारखंडी रेलवे स्टेशन के बीच स्थित समपार संख्या 36 स्पेशल-3ई पर प्रस्तावित दो लेन रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) का निर्माण शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- Gonda News: कटरा रोड रेलवे क्...