बलरामपुर, जुलाई 31 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव इमिलिया, मदिरा व भयापुरवा में चौपाल लगाकर भाजपा नेता डॉ विशाल मिश्र ने ग्रामीणों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति के लिए काम कर रही है। यही कारण है कि आज योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को मिल रहा है। पहले पूर्ववर्ती सरकारों में गरीबों की योजनाओं पर भी डाका डालने का काम किया जा रहा था। डॉ विशाल मिश्र ने ग्रामीणों को सरकार की ओर संचालित तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए जिले में कराए जा रहे विकास कार्यो से भी अवगत कराया। कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अति पिछड़े जिले बलरामपुर को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रया...