Balrampur News: भाजपा के नामित सभासद समेत दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज, घर में घुसकर दंपत्ति और मासूम की पिटाई करने का आरोप
बलरामपुर, जुलाई 13 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर में नगर कोतवाली क्षेत्र के तुलसीपार्क मोहल्ले में शराब के नशे में घर में घुसकर दंपत्ति और एक मासूम बच्चे की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा के एक नामित सभासद समेत दो सगे भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 7 जुलाई की रात करीब 8:50 बजे पड़ोस में रहने वाले हेमंत सिंह उर्फ हेतु और जयंत सिंह उर्फ धर्मू, दोनों पुत्र अर्जुन सिंह, कथित रूप से शराब के नशे में उनके घर में घुस आए। पीड़ित का आरोप है कि कमरे में आने से मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिटाई में धर्मेंद्र प्रताप सिंह के सिर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.