Balrampur News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने ताज जहीर
बलरामपुर, अक्टूबर 28 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। जारी सूची के अनुसार बलरामपुर जिले के ताज जहीर को मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में उत्साह है। पार्टी की ओर से जारी सूची में ताज जहीर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके प्रदेश संगठन में शामिल होने से बलरामपुर को राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व मिला है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। पार्टी संगठन में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी को अल्पसंख्यक समाज के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने से जोड़कर देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.