Balrampur News: भाजपाइयों ने ली लोकतंत्र की रक्षा और राष्ट्र एकता की शपथ
बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को राष्ट्र की एकता, अखंडता व लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प व शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक रामप्रताप वर्मा और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हम भारत की युवा शक्ति की शपथ दिलाई गई। विधायक रामप्रताप वर्मा ने कहा कि देश की एकता व अखंडता बनाए रखने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा शक्ति को राष्ट्रहित के प्रति सजग रहते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने कहा कि सभी को संवैधानिक कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। साथ ही भारत की संप्रभुता को मजबूत बनाने और देश को कमजोर करने वाली शक्तियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.