बलरामपुर, अगस्त 29 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। रक्षाबंधन के पर्व पर भाई को राखी बांधने जा रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। तुलसीपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम गनवरिया के पास सड़क में बने बड़े गड्ढे में बाइक का पहिया पड़ने से पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के करन गांव भगवानपुर निवासी 45 वर्षीय छोटका पत्नी लल्लू शुक्रवार शाम करीब सात बजे अपने बेटे पवन कुमार के साथ बाइक से चरनगहिया स्थित अपने भाई के घर राखी बांधने जा रही थीं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: राखी बांधने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत बताया गया कि बाइक सामान्य गति से चल रही थी। जैसे ही दोनों ग्राम गनवरिया के पास नेशनल हाईवे प...