बलरामपुर, अक्टूबर 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्रीश्री 108 सत्य प्रचारिणी रामलीला समिति की ओर से बुधवार रात भरत मिलाप की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती कर शोभायात्रा का स्वागत किया। रामलीला मैदान से शुरू हुई यात्रा मेजर चौराहा, मेन चौक, बड़े पुल, देवीदयाल तिराहा, गर्ल्स इंटर कॉलेज व चौक बाजार होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंची। शोभायात्रा में श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान, विभीषण, जामवंत और अंगद सहित वानर सेना की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा के मंच पर पहुंचने पर 14 वर्ष बाद श्रीराम और भरत का मिलन हुआ। भरत ने अपने बड़े भाई श्रीराम को गले लगाया तो श्रद्धालु भावुक हो उठे। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: 14 वर्षों के बाद मिले चारों भाई, बही आंसुओं की धार परिसर जय श्रीराम के ...