बलरामपुर, अक्टूबर 22 -- Balrampur News: तुलसीपुर। विजयादशमी के अवसर पर तुलसीपुर नगर में भारत मिलाप का आयोजन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रभु श्रीराम और भरत के मिलन के प्रतीक इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से नगर भक्तिमय हो उठा। नगर भ्रमण के दौरान हनुमानगढ़ी चौराहे पर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर प्रभु का स्वागत किया। नई बाजार स्थित थाना मोड़ पर राजू कौशल ने भारत मिलाप यात्रा की आरती उतारी। नई बाजार चौक पर संजय अग्रवाल और पिंटू अग्रवाल ने प्रभु श्रीराम, माता सीता व राम दरबार की आरती कर स्वागत किया और जलपान कराया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: भरत मिलाप पर आकर्षक झाकियों के साथ निकली शोभायात्रा इस दौरान रामलीला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य गिरधारी सोनी, सभासद विजय...