Balrampur News: भटके छह वर्षीय बच्चे को परिजनों से मिलाया
बलरामपुर, नवम्बर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में अपने घर से भटककर पहुंचे छह वर्षीय बच्चे को डायल 112 पुलिस टीम ने तत्परता व सूझबूझ से उसके परिजनों से मिला दिया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। पुलिस के अनुसार 13 नवंबर की शाम करीब 6:29 बजे रमईडीह निवासी तेज प्रकाश सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनके क्षेत्र में पांच-छह साल का एक बच्चा भटकता हुआ मिला है। बच्चा अपना नाम प्रिंस पुत्र राजेश बता रहा था। वह अपने घर की दिशा भी इशारों से समझाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा था। सूचना मिलते ही पीआरवी 6230 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उसके परिजनों की तलाश शुरू की। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.