बलरामपुर, नवम्बर 1 -- Balrampur News: हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज के लौकी बीट के भंगहा गांव के पास स्थित एक तालाब में शनिवार शाम करीब 12 फीट लंबा विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर बृजेश सिंह परमार, वन्यजीव रक्षक अमर कुमार मिश्रा और बृजमोहन रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने लोगों की मदद से अजगर का सुरक्षित रेश्क्यू कर सुरक्षित पकड़ लिया। विशाल अजगर को उठाने में पांच लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। रेंजर ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि अजगर या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उनसे दूरी बनाए रखें। उन्हें छूने या पकड़ने की कोशिश न कर...