बलरामपुर, सितम्बर 30 -- Balrampur News: महराजगंज तराई, संवाददाता। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को कौवापुर में ग्राम प्रधानों, सचिवों और संबंधित विभागों के कर्मचारियों की बैठक हुई। विकास खंड अधिकारी सुनील कुमार आर्य ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अभियान की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में कई विभागों के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर ग्राम प्रधानों ने नाराजगी जताई। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि एक से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत विद्यालयों के बच्चों की रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। घर-घर संपर्क कर साफ-सफाई और रोगों से बचाव की जानकारी देने के साथ गांवों में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद मिश्रा स...