बलरामपुर, सितम्बर 16 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में बैंकों, डाकघरों, जनसेवा केंद्रों और अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा को लेकर बुधवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा उपकरणों की जांच करने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी पड़ताल की गई। पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित बैंक व वित्तीय संस्थानों का निरीक्षण किया। पुलिस टीमों ने बैंक के अंदर व आसपास सघन चेकिंग की। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, फायर अलार्म समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति जांची गई। बैंक परिसर व आसपास मौजूद संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की भी जांच की गई। पुलिस ने ब...